ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का बयान सेना का मनोबल तोड़ने वाला: नड्डा 

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी द्वारा तवांग में भारतीय जवानों संग चीनी सैनिकों की झड़प के बाद लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी का बयान हमारी सेना का मनोबल गिराने का काम करता है इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। शौर्य और शौर्य की प्रतीक है। हम जानते हैं कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के साथ एमओयू साइन किया था।

नड्डा ने कहा कि जब भारतीय सेना डोकलाम में थी तब राहुल गांधी चीनी दूतावास में चीनी अधिकारियों से चुपचाप मिले। हम यह भी जानते हैं कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा पर सवाल उठाए थे यह बताता है कि वह भारत की भाषा नहीं बोलते हैं। वह वहीं भाषा बोलते हैं जो पाकिस्तान बोलता है। मैं इसतरह के बयानों की निंदा करता हूं यह देश के प्रति राहुल गांधी की मानसिकता को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button