ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ किया क्लीन स्वीप

17 साल बाद पाकिस्तान की धरती पर टेस्ट सीरीज खेल रही इंग्लैंड टीम ने कराची टेस्ट मैच 8 विकेट से जीत लिया है। इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 167 रन का लक्ष्य था, जो उसने खेल के चौथे दिन पहले सेशन में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इससे पहले जब तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ था तब इंग्लैंड ने 2 विकेट खोकर 112 रन बना लिए थे और उसे 55 रन की दरकार थी।खेल के चौथे दिन बेन डकेट और बेन स्टोक्स ने महज 39 मिनट में 11.1 ओवर के खेल में ये रन जोड़ लिए। इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट ने 78 गेंद पर 82 और बेन स्टोक्स ने 43 गेंद पर 35 रन की नाबाद पारी खेली।

इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। इंग्लैंड की टीम इस 3 मैच की सीरीज में पहले ही 2-0 से आगे थी। यह पहला मौका है, जब पाकिस्तान को अपने घर पर क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच 74 रन से जबकि दूसरा टेस्ट मैच 26 रन के अंतर से जीता था। इसके साथ ही पाकिस्तान की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने की उम्मीद पूरी तरह से खत्म हो गई है।

मैच की बात करें तो पाकिस्तान की पहली पारी 304 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 354 रन बनाए थे और 50 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली थी। जवाब में पाकिस्तान की दूसरी पारी केवल 216 रन बनाकर आउट हो गई। इंग्लैंड के युवा गेंदबाद रेहान अहमद ने 5 विकेट हासिल किए। इंग्लैंड के सामने दूसरी पारी में केवल 167 रन का लक्ष्य था, जिसे इंग्लैंड ने केवल 28.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

 

Related Articles

Back to top button