ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

संसद के लोकसभा में शीतकालीन सत्र की कार्यवाही के दौरान विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। तवांग मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया। इस दौरान सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।

विपक्षी दलों ने तवांग मुद्दे पर चर्चा के लिए सदन में नोटिस दिया है। कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर चर्चा की मांग की है। कांग्रेस सांसद ने राज्यसभा में चर्चा के लिए नोटिस दिया है। उधर, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने इस पर चर्चा के लिए लोकसभा में नोटिस दिया है।

संसद में चीन के मुद्दे पर हंगामा जारी

इससे पहले, सोमवार को भी संसद में चीन के मुद्दे पर हंगामा हुआ। दोनों सदनों में कांग्रेस की अगुआई में विपक्षी दलों ने फिर से तवांग में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प सहित वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लंबे समय से मौजूद तनाव के मुद्दे पर नोटिस देकर चर्चा कराने की मांग की, लेकिन नियमों का हवाला देकर उनकी इस मांग को खारिज कर दिया गया। इसके बाद विपक्षी दलों ने दोनों सदनों में हंगामा किया। राज्यसभा से विपक्ष ने वॉकआउट भी किया।

Related Articles

Back to top button