ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

भारत का पहला श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस लॉन्च

सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को देश का पहला श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस जारी किया। यह कदम इन्फ्रा डेवलपर्स की बैंक गारंटी की निर्भरता को कम करेगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा, भारत पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने के रास्ते पर है। देश की इस उपलब्धि में इंश्योरेंस की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को तेज गति से क्रियान्वित किया जाए। श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस से तरलता और क्षमता दोनों की उपलब्धता निश्चित रूप से बढ़ जाएगी।

गडकरी ने आगे कहा कि हमें विश्वास है कि सड़क नेटवर्क के विस्तार से समृद्धि आएगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और सामाजिक संपर्क बढ़ेगा। श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस इस दिशा में सही कदम है। उन्होंने कहा, मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने इस महत्वपूर्ण उत्पाद को लॉन्च करके एक बड़ी पहल की है।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया, यह बॉन्ड बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए एक सुरक्षा व्यवस्था के रूप में कार्य करेगा और कंपनी के साथ ही साथ ठेकेदार का भी बचाव करेगा।उन्होंने कहा, इंश्योरेंस बॉन्ड कंपनी के लिए एक जोखिम हस्तांतरण उपकरण है और यह उन नुकसानों से बचाता है जो ठेकेदार द्वारा अपने संविदात्मक दायित्व को पूरा करने में विफल होने पर उत्पन्न हो सकते हैं। यह उत्पाद कंपनी को गारंटी का एक अनुबंध देता है कि संविदात्मक शर्तें और अन्य व्यावसायिक सौदे शर्तों के अनुसार संपन्न होंगे। यदि ठेकेदार अनुबंध की शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो कंपनी जमानती बॉन्ड पर दावा कर सकता है और अपने नुकसान की वसूली कर सकता है।

Related Articles

Back to top button