ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

पान सिंह मौत की न्यायायिक जांच की मांग को मिल रहा है जनसमर्थन परिजनों के साथ सैकड़ों लोगों ने न्याय यात्रा निकालकर मांगा इंसाफ।

जौरा --बीते अगस्त माह में राशन लेने गए दलित युवक की राशन दुकान पर दबंगों द्वारा एवं उसके बाद न्याय मांगने थाने पहुंचने पर थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मियों द्वारा की गई गंभीर मारपीट से हुई मौत के मामले में न्यायायिक जांच की मांग जोर पकड़ती जा रही है। मामले में आज पीड़ित परिवार के साथ सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों इन्हें न्यायिक जांच की मांग का समर्थन करते हुए जन आंदोलन को अपना हर तरह का समर्थन देने का संकल्प व्यक्त किया। न्याय यात्रा दोपहर 12:00 बजे तिकोनिया पार्क से सदर बाजार,पचबीघा रोड़, हनुमान चौराहा, तहसील चौराहा सब्जी मण्डी,टैम्पो स्टेण्ड होती हुई अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंची। इस दौरान न्याय यात्रा में शामिल महिला पुरुष इंकलाब जिंदाबाद,हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, पान सिंह के परिवार को न्याय दो न्याय दो जैसे नारे लगा रहे थे। न्याय यात्रा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सिकरवार ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार एवं उस इशारे पर काम करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों पर जमकर निशाना साधा। इसी क्रम में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड अशोक तिवारी ने भाजपा शासन में गरीब दलित परिवारों पर उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ने का आरोप लगाते हुए पान सिंह के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर प्रकार का संघर्ष करने की बात कही। न्याय यात्रा में बसपा नेता सविंद्र सिंह ने मृतक पान सिंह की पत्नी को आंदोलन के लिए ₹5 हजार की आर्थिक सहायता सौंपी। न्याय यात्रा को पूर्व विधायक महेश दत्त मिश्रा,सोनेराम कुशवाह,भीम आर्मी के विजय सैमिल,सी पी एम के गयाराम सिंह धाकड़, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पुर्षोत्तम दुबे,राजगुरु यादव सपा,डॉ हेमन्त प्रसाद चौधरी बसपा,नन्द लाल खरे (संयोजक दलित समाज संघर्ष समिति मुरैना), जिला कार्य कारी अध्यक्ष कांग्रेस विष्णु अग्रवाल,मुरारी लाल अमर,मनोज सेमिल भीम आर्मी,अनिल गोतम भीम आर्मी,रामहेत जाटव , राजेन्द्र जोनवार ,सर्वेश कुशवाह कांग्रेस पार्टी की श्रीमती पार्वती जाटव,श्रीमती रानी खान,श्रीमती कमलेश सविता श्रीमती विमलेश सहित कई अन्य महिला नेत्री शामिल रही। **समर्थन मैं आ रहे हैं कई राजनीतिक दल** सप्ताह भर से पान सिंह की मौत के मामले की न्यायिक जांच की मांग हेतु विगत सप्ताह भर से अनुविभागीय अधिकारी जोरा कार्यालय पर धरना आंदोलन चल रहा है। इसके बावजूद शासन एवं प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। यही नहीं अभी तक प्रशासन की ओर से आंदोलनकारियों को कोई ठोस आश्वासन भी नहीं मिला है। प्रशासन के इस रवैए के चलते घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश पनपता जा रहा है। आज न्याय यात्रा के बाद कांग्रेस माकपा एवं समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों ने यात्रा में शामिल होकर आंदोलन में हर प्रकार का सहयोग करने की घोषणा की। न्याय यात्रा के बाद कई राजनीतिक दलों ने आंदोलन को समर्थन देने बाबत पत्र प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपै।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button