ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

मुठभेड़ में मारा गया 25 हजार का इनामी बदमाश. गोली लगने से पुलिसकर्मी भी घायल

फर्रुखाबाद जिले में शातिर यामी अपराधी अपराधी देवेंद्र उर्फ पिंकू यादव हाल ही में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। कोतवाली की कायमगंज पुलिस एसओजी टीम व सर्विलांस टीम की आज सुबह तड़के तेड़ीकोन के निकट पिंकू यादव से सामना हो गया। इसी दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से पिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस गंभीर घायल पिंकू को सीएससी कायमगंज ले गई। डॉ विपिन कुमार ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायल पिंकू को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर मनोज पांडे ने घायल का उपचार किया इसी दौरान पिंकू की मौत हो गई।

पिंकू पर 19 मुकदमे दर्ज

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मीडिया को बताया कि आज सुबह 4 बजे कायमगंज पुलिस व सर्विलांस टीम ने बदमाश आने की सूचना मिलने पर बाइक सवार की घेराबंदी की। बाइक सवार टोके जाने पर नहीं रुका बल्कि उसने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस ने भी आत्मरक्षा जवाबी फायरिंग की, गोली लगने से घायल बाइक सवार को सीएससी कायमगंज ले जाया गया। वहां से घायल को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया वहां डॉक्टर ने उसे डेड घोषित कर दिया।

घायल की पिंकू के रूप में शिनाख्त हुई है जो कोतवाली कायमगंज की लूट के मुकदमे में वांछित था। पिंकू पर 19 मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली फर्रुखाबाद के हिस्ट्रीशीटर पिंकू ने अपने दो साथियों की मदद से गांव के कोटेदार रामनरेश का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी। पिंकू ने अपने साथियों के सहयोग से पटियाली में दुकान से लूटपाट की थी और विरोध करने पर रिटायर्ड एसडीएम रामौतार गुप्ता की हत्या कर दी थी।

मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों को सीएससी कायमगंज में भर्ती कराया गया जिनकी हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों के पैनल एवं वीडियोग्राफी के दौरान पिंकू के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

25 हजार का था इनामी

पुलिस ने वांछित अपराधी पिंकू पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पिंकू करीब 6 वर्षों से कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम चांदपुर में मकान बनाकर रहता था। वह जनपद कन्नौज थाना विशुनगढ़ के ग्राम प्रानपुर पलौरा का मूल निवासी था।

पिंकू ने बीते बरसों पूल गांव के ही कोटेदार रामनरेश तिवारी की हत्या कर उनके शव को आवास विकास कॉलोनी के नाले में फेंक दिया था। बताया गया कि पिंकू पटियाली क्षेत्र के एसडीएम हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी है। पिंकू कभी-कभी गांव आता था बीते 3 माह से उसको गांव में नहीं देखा गया। पिंकू के एक पुत्र व एक पुत्री है पत्नी बच्चों के साथ लखनऊ में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button