ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर सुबह की ठंड की चपेट में अंचल सुबह सता रही सर्दी, दोपहर में धूप दे रही राहत।

कड़ाके की ठंड की चपेट में अंचल:सुबह सता रही सर्दी, दोपहर में धूप दे रही राहत, हल्का कोहरा भी आया नजर ग्वालियर2 घंटे पहले सर्द रात में अलाव का सहारा लेकर बैठे लाेग मौसम विभाग का अनुमान तेजी से गिरेगा पारा ग्वालियर-चंबल अंचल में कड़ाके की ठंड का दौर अब शुरू हो चुका है। दोपहर में धूप से राहत जरुर मिल रही है। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके अलावा अंचल के दतिया, शिवपुरी, भिंड, मुरैना में भी ठंड ने जोर पकड़ा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा नौगांव 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। सोमवार सुबह हाइवे पर बहुत हल्की परत का कोहरा भी नजर आया है। जिस कारण दृश्यता 1 हजार मीटर से कम रही है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा के च लते अंचल मंे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हल्का कोहरे ने संकेत दे दिए हैं कि साल के आखिरी सप्ताह में घने कोहरे ट्रैफिक अस्त व्यस्त कर सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे आने वाले दिनों में सर्दी के तेवर ऐसे ही देखने को मिलेंगे। जहां दिन में मौसम शुष्क होने व कोई भी सिस्टम अंचल में एक्टिव नहीं होने व वातावरण में अधिक आद्रता होने से अधिकतम पारा 24 से 26 के बीच रहने से अब दिन में भी सर्दी परेशान करेगी। वहीं आने वाले दिनों में हल्का कोहरा छाए रहने के कारण न्यूनतम पारा आगे आने वाले दिनों में 6 से 9 डिग्री के बीच बना रहने से ठंड का दौर जारी रहेगा। अगले 48 घंटे में कड़ाके की ठंड पड़ेगी मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है,लेकिन पहाड़ों से आने वाली हवा की रफ्तार पर उत्तर भारत में छाए कोहरे ने ब्रैक लगा दिया है। जिससे जहां अब आने वाले तीन दिनों तक न्यूनतम पारा छह से नौ डिग्री के बीच रहेगा, लेकिन बर्फीली हवा का साथ नहीं मिलने के कारण ठिठ़ुरन भरी ठंड से राहत जरुर आने वाले दिनों में मिलती दिखाई देगी। लेकिन 21 दिसंबर के बाद एक बार फिर अंचल में मौसम करवट बदलेगा और दिन व रात कड़ाकेदार ठंड में अंचल जकडा दिखाई देगा। अंत में उपाध्याय ने बताया कि हवा का रुख भी आगामी दो दिनों में बदला नजर आएगा। रात से सुबह तक यह रही पारे की चाल बीते रोज अधिकतम तापमान (दिन में) 25 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा जो सामान्य बना रहने से दिन वातावरण में अधिक मात्रा में घुली आद्र्रता अंचलवासियों को धूप निकलने के बाद भी हल्की ठंड का अहसास कराती दिखी। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात न्यूनतम पारा 6.2 से एक डिग्री बढ़कर 7.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से आधा डिग्री कम रहा। इसी के साथ ही वातावरण में आद्र्रता 92 फीसदी से बढ़कर 97 फीसदी दर्ज की गई जो सामान्य से 18 फीसदी अधिक रही। सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे पारा 9 डिग्री दर्ज किया गया जो सुबह साढ़े आठ बजे 9.8 डिग्री पर बने रहने से धूप निकलने के बाद भी सर्दी परेशान करती दिखी, लेकिन दोपहर 11.30 बजे 21.2 डिग्री सेल्सियस पर पारा पहुंचने से तेज धूप के चलते लोगांे को राहत मिली है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button