ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

कर्नाटक आप ने विधानपरिषद सत्र में चर्चा के लिए 24 सूत्री सूची अध्यक्ष मलकापुरे को सौंपी

बेंगलुरु। कर्नाटक आम आदमी पार्टी (आप) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पृथ्वी रेड्डी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 24 मुद्दों को सूचीबद्ध किया और उन्हें बेलगावी में होने वाले विधान परिषद सत्र में चर्चा के लिए अध्यक्ष रघुनाथराव मलकापुरे को सौंपा है। आप के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी रेड्डी ने कहा राज्य के सभी 31 जिलों के आप कार्यकर्ताओं ने किसानों कर्मचारियों सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न वर्गो के लोगों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा एकत्र की गई जानकारी के आधार पर 24 बिंदुओं की एक सूची तैयार कर विधान परिषद के सभापति को सौंपी गई है।

आप की राज्य जनसंपर्क और अभियान समिति के अध्यक्ष सीएम चंद्रू ने कहा चूंकि आप के पास राज्य विधानसभा और विधान परिषद में सदस्य नहीं है इसलिए पार्टी को 19 दिसंबर से होने वाले बेलागवी सत्र में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उन्होंने कहा चूंकि हम जन-चिंताओं वाली पार्टी हैं हम सत्र में अप्रत्यक्ष रूप से भाग लिए बिना चुप नहीं रहेंगे। इसलिए हमने उन मुद्दों की सूची तैयार की है जिन पर विधान परिषद में चर्चा करने की जरूरत है। आप नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील बृजेश कलप्पा ने कहा विधानसभा सत्र को सार्थक बनाना है तो वहां आम आदमी की समस्याओं को सुना जाना चाहिए लेकिन यह विडंबना है कि अधिकांश कार्यवाही टालमटोल और अनिच्छुक रवैए का शिकार हुई है। मुझे विश्वास है कि अध्यक्ष आप की मांग पर ध्यान देंगे और उपयोगी सत्र के लिए कदम उठाएंगे। बैठक में आप के नेता जोगिन जगदीश वी सदम दर्शन जैन बीटी नागन्ना सुरेश राठौड़ चन्नप्पा गौड़ा नेल्लोर और अन्य ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button