ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

 भारत और नेपाल की सेनाओं ने संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया

काठमांडू। भारत और नेपाल ने 16वां संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास शुक्रवार को शुरू किया जिसमें आतंकवाद रोधी सैन्य कौशल के साथ-साथ आपदा प्रबंधन से संबंधित जंगल युद्ध में सैद्धांतिक और व्यावहारिक अनुभव साझा किए जाएंगे। लुंबिनी जोन के रूपनदेही जिले के सालझंडी में हो रहे सूर्य किरण सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारतीय सेना का एक दल नेपाल पहुंचा था। नेपाली सेना ने बताया कि संयुक्त सैन्य अभ्यास में आपदा प्रबंधन और आतंकवाद रोधी प्रथाओं के तहत राहत कार्य एवं चिकित्सा उपचार शामिल है।

नेपाली सेना के अधिकारी बिमा कुमार वागले संयुक्त सैन्य अभ्यास में नेपाल के 334 सदस्यीय दल का नेतृत्व कर रहे हैं जबकि भारतीय सेना के कर्नल हिमांशु बहुगुणा 334 सदस्यीय दल का नेतृत्व कर रहे हैं। यह सैन्य अभ्यास 29 दिसंबर तक चलेगा। सूर्य किरण अभ्यास प्रतिवर्ष नेपाल और भारत में आयोजित किया जाता है। संयुक्त अभ्यास का 15वां संस्करण भारत के पिथौरागढ़ में आयोजित किया गया था। नेपाल कै सैन्य मुख्यालय के अनुसार संयुक्त अभ्यास के दौरान सैनिक विद्रोह और आतंकवाद-रोधी सैन्य कौशल और आपदा प्रबंधन से संबंधित जंगल युद्ध के सैद्धांतिक ज्ञान का अभ्यास करेंगे।

Related Articles

Back to top button