ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का चीन के लिए प्यार सीमा से बहुत आगे निकल गया : प्रमोद सावंत

पणजी । गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने चीन द्वारा युद्ध की तैयारी करने और भारत की सरकार के सोए रहने संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता का चीन के लिए प्यार सीमा से बहुत आगे निकल गया है। सीएम प्रमोद सावंत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की भी आलोचना की। सीएम प्रमोद सावंत ने शनिवार शाम को ट्वीट किया चीन के लिए राहुल गांधी का प्यार और भारत के एक राजनीतिक दल तथा हमारे प्रधानमंत्री के लिए उनकी नफरत सीमा से बहुत आगे निकल गई है।

भारतीय सशस्त्र बल वीरता एवं साहस के साथ भारत की सीमा की रक्षा कर रहे हैं। भारत के लोग दिल से सशस्त्र बलों को प्यार करते हैं उनका सम्मान और समर्थन करते हैं। गौरतलब है कि राहुल ने शुक्रवार को जयपुर में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दावा किया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है जबकि सरकार सोई हुई है और इस खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है।
एक अन्य ट्वीट में सावंत ने कहा पाकिस्तान के विदेश मंत्री की अपमानजनक टिप्पणी अत्यधिक निंदनीय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शानदार नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते कद से आतंकवाद को शह देने वाले एक देश में वंशवाद से उपजे व्यक्ति की हताशा बढ़ रही है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक में आतंकवाद को समर्थन देने को लेकर पाकिस्तान पर तीखा हमला करने के बाद की थी।

Related Articles

Back to top button