ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

फिल्म पठान पर बरसे कन्नौज भाजपा सांसद सुब्रत पाठक

वाराणसी दौरे पर पहुंचे कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान जैसे लोग एक एजेंडे पर काम करते हैं। उनकी आने वाली फिल्म ये एजेंडा उजागर हो रहा है। अखिल भारतीय विद्वत परिषद के सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे सुब्रत पाठक ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। कहा कि अपने वोट बैंक के लिए अखिलेश यादव जैसे लोग शाहरुख खान को संरक्षण देते हैं।

पाकिस्तान एक समाप्त होता देश
हिंदू संगठन के विरोध से सपा मुखिया के पेट में दर्द होता है। पाकिस्तानी विदेशी मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान पर कहा कि पाकिस्तान एक समाप्त होता देश है। उसको समाप्त करने वाले वो लोग स्वयं है। पूरी दुनिया आज पाकिस्तान को घेर रही है। पाकिस्तान की हकीकत उजागर हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इस तरह की टिप्पणी हिंदुस्तान की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। तवांग मामले में राहुल गांधी के बयान को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर भी कांग्रेस ने प्रश्न खड़ा किया था। भारतीय सेना के रहते चीन और पाकिस्तान से डरने की जरूरत नहीं है।

Related Articles

Back to top button