ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

सिद्धार्थ और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘मिशन मजनू’ का टीजर रिलीज

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आगामी फिल्म ‘मिशन मजनू’ को लेकर सुर्खियों में हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया है, एक बार फिर से सिद्धार्थ मल्होत्रा देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आ रहे हैं। टीजर में उनका जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिला है। वहीं पहली बार रश्मिका संग उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की झलक भी दिखाई दी।

शांतनु बागची के निर्देशन में बनी ‘मिशन मजनू’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं जो एक मिशन पर है। टीजर में सिद्धार्थ पाकिस्तान में रह रहे भारतीय जासूस बने दिखाई दे रहे हैं जो अपने देश के लिए कुछ भी करके को तैयार है। वहीं टीजर में दिखी झलक से पता चल रहा है कि रश्मिका और सिद्धार्थ का लव एंगल दिखाया जाएगा। टीजर में एक्ट्रेस दुल्हन के खूबसूरत जोड़े में दिखाई दे रही हैं जबकि इसी दृश्य में सिद्धार्थ को भी सिर पर पगड़ी बांधे दूल्हे की तरह देखा जा सकता है।

टीजर के शुरुआत में 1971 लिखा देखा जा सकता है। दरअसल जानकारी के मुताबिक ‘मिशन मजनू’ की कहानी 1971 में हुई जंग के दौरान की सेट की गई है। यह फिल्म सच्ची कहानियों से प्रेरित है। फिल्म में सिद्धार्थ और रश्मिका के अलावा,  परमीत सेठी, मीर सरवार और जाकिर हुसैन अहम  भूमिका में हैं।

फिल्म ‘मिशन मजनू’ ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 20 जनवरी 2023 को रिलीज की जाएगी। बात करें रश्मिका के वर्क फ्रंट की तो फिल्म ‘गुडबाय’ में नजर आईं थीं। अमिताभ बच्चन की भूमिका वाली गुडबाय से रश्मिका ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।

Related Articles

Back to top button