ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

फिरोजाबाद में  डिवाइडर से टकराई कार, दंपती सहित तीन की मौत, दो घायल

फिरोजाबाद  : शिकोहाबाद में स्विफ्ट डिजायर कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चालक को नींद का झोंका आने से डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपीडा व पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान एक और महिला की मौत हो गई।

चालक मोहम्मद अजहरुद्दीन पुत्र यासीन अंसारी निवासी गली नंबर 1 कौशिक पुरी दिल्ली से बेतिया बिहार के लिए जा रहा था। उसके साथ मे उसके पिता मोहम्मद यासीन अंसारी पुत्र सलामत अंसारी, पत्नी इननियारा खातून, बेटी सायरा, भाई नसबुद्दीन अंसारी बैठे हुए थे। रविवार की सुबह चालक को नींद का झोंका आ गया जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर पर चढ़कर अंडरपास पर बनी पुलिया से टकराकर गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे से कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में मोहम्मद यासीन अंसारी व इननियारा खातून की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य शेष तीन लोग घायल हो गए हैं। जिनमें बच्ची सायरा व भाई नसीमुद्दीन अंसारी और हरसीन गंभीर रूप से घायल थे। घायलों को यूपीडा के कर्मचारियों ने पीजीआई सैफई भेजा, जबकि मृतकों के शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा गया है। वहीं उपचार के दौरान हरसीन की भी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button