मुख्य समाचार
उद्घाटन से पहले पुल नदी में टूटकर गिरा बेगूसराय में 2 दिन पहले आई थी पुल में दरार; 13 करोड़ की लागत से बना था
बेगूसराय के साहेबपुर कमाल में बूढ़ी गंडक नदी पर बना पुल बीच से टूट गया है। रविवार सुबह पुल टूटकर पानी में समा गया है। 9 सालों से इस पुल का काम चल रहा था। इस पुल का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ था। 13 करोड़ की लागत से इसे बनाया गया था। 2 दिन पहले गुरुवार को इसके पिलर नंबर 2-3 के बीच दरार देखी गई थी। इसके बाद से इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी। और रविवार को ये टूटकर नदी में समा गया।
