ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ का हुआ एक्सीडेंट, एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाए गए

ब्रिटिश क्रिकेट के दिग्गज एंड्रयू फ्लिंटॉफ भीषण कार दुर्घटना का शिकार हुए हैं। वह लोकप्रिय बीबीसी टेलीविजन शो “टॉप गियर” के लिए शूटिंग कर रहे थे, जब उनकी कार दुर्घटना का शिकार हुई। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया है। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 45 वर्षीय फ्लिंटॉफ को अस्पताल ले जाने से पहले घटना स्थल में ही उनका इलाज किया गया था। फ्लिंटॉफ को चोट जरूर लगी है, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। फ्लिंटॉफ मंगलवार को दक्षिण लंदन के डनफोल्ड पार्क एयरोड्रम में कार्यक्रम के परीक्षण ट्रैक पर दुर्घटना का शिकार हुए।

फ्लिंटॉफ, इंग्लैंड के सबसे महान ऑलराउंडर में से एक हैं। उन्हें “फ्रेडी” के नाम से जाना जाता है। फ्लिंटॉफ ने 32 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 79 टेस्ट खेले। वह बल्ले और गेंद दोनों से मैच पलटने की माद्दा रखते थे। उन्होंने इंग्लैंड को अपनी दम पर कई मैच में चैंपियन बनाया। अपने क्रिकेट करियर के दौरान, फ्लिंटॉफ ने 2005 और 2009 में इंग्लैंड के एशेज जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कैसा रहा फ्लिंटॉफ का करियर

79 टेस्ट मैच में फ्लिंटॉफ ने इंग्लैंड के लिए 3845 रन बनाए और 226 विकेट भी लिए। उन्होंने पांच शतक लगाए और तीन बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया। वहीं, 141 वनडे मैच में फ्लिंटॉफ के बल्ले से 3394 रन निकले। इनमें तीन शतक शामिल हैं। साथ ही उन्होंने 169 विकेट भी चटकाए। सात टी20 मैच में उनके नाम पांच विकेट और 76 रन हैं। उन्होंने आईपीएल में भी तीन मैच खेले, लेकिन अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके।

Related Articles

Back to top button