ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

अयोध्या के महंत राजू दास बोले, ‘जिस थिएटर में लगे शाहरुख की फिल्म, उसे फूंक दो’

अयोध्या के महंत राजू दास ने शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का बहिष्कार करने की अपील करते हुए दर्शकों से कहा है कि जिस भी थिएटर में शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का प्रदर्शन हो, उसमें आग लगा दी जाए। अयोध्या के महंत राजू दास ने आरोप लगाया है कि ‘पठान’ फिल्म में सनातन धर्म का मजाक उड़ाया गया है। महंत राजू दास ने कहा, ‘बॉलीवुड और हॉलीवुड लगातार सनातन धर्म का मजाक उड़ाने वाली फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंन्हें कहा कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के नए-नए तरीके खोजे जा रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने बिकनी के रंग को लेकर भी आपत्ति जताई गई है। महंत राजू दास ने कहा कि शाहरुख लगातार सनातन धर्म का मजाक उड़ाते रहे हैं। जब महंत राजू दास से पूछा गया कि क्या फिल्म में बिकनी के तौर पर भगवा का इस्तेमाल करने और न्यूड परफॉर्म करने की जरूरत थी। तो उन्होंने साफ कहा कि यह हिंदू धर्म व देवी देवताओं को अपमानित करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस भी थिएटर में इस फिल्म का प्रदर्शन हो, उसे फूंक देना चाहिए।

25 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि शाहरुख और दीपिका की यह विवादित फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के एक गाने में दीपिका की ड्रेस को लेकर विवाद है। ‘पठान’ फिल्म के बेशरम रंग गाने के एक सीन में दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी। इसको लेकर हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं। महंत राजू दास के अलावा हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने भी ‘पठान’ फिल्म के गाने को लेकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यह भगवा रंग है और पठान फिल्म में इसका अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि पठान में भगवा का अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।

मध्यप्रदेश में फिल्म के प्रदर्शन पर बैन

पूरे विवाद के बीच मध्यप्रदेश में फिल्म ‘पठान’ के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चेतावनी दी है कि जब तक दीपिका के कपड़े और फिल्म के कुछ सीन नहीं बदले जाएंगे, मध्यप्रदेश में फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फिल्म पठान के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का कॉस्ट्यूम बेहद आपत्तिजनक है और गाने को दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है।

Related Articles

Back to top button