ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र

मुंबई के घाटकोपर में इमारत में लगी भीषण आग, एक की मौत, दो घायल

मुंबई के घाटकोपर इलाके में पारेख अस्पताल के पास एक इमारत में आग लग गई। इसके बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि घाटकोपर में इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया, यह घटना अस्पताल के पास विश्वास भवन स्थित एक पिज्जा रेस्टोरेंट में आग लगने के कारण हुई। अभी तक 22 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई अग्निशमन सेवा ने कहा कि पारेख अस्पताल में भर्ती 22 मरीजों को पास के विश्वास भवन में स्थित एक पिज्जा रेस्तरां में आग लगने के कारण सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

पुणे में एयर फिल्टर कंपनी में लगी आग
वहीं, महाराष्ट्र के पुणे में भीमा कोरेगांव इलाके के पास एक एयर फिल्टर कंपनी में आग लगने की घटना हुई है। पुणे अग्निशमन विभाग ने बताया कि दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग लगने की घटना में दो कर्मचारी घायल हुए हैं।

 

Related Articles

Back to top button