ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

सीएनजी व पीएनजी की कीमतों में हुआ इजाफा

दिल्ली में सीएनजी एक बार फिर महंगी हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी का नया भाव 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। नई दरें 17 दिसंबर 2022 (शनिवार) की सुबह छह बजे से लागू हो गईं हैं। शुक्रवार तक दिल्ली में सीएनजी 78.61 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही थी, ऐसे में इस इसमें 95 पैसे प्रति किलोग्राम का इजाफा हो गया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है जबकि गुरुग्राम में यह 87.89 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

दिल्ली और गुरुग्राम में सीएनजी की कीमतों में लगभग आठ रुपये का अंतर है। पिछले एक वर्षों के दौरान देश की राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में सीएनजी की कीमतों में 70% से अधिक का इजाफा हो गया है।   दिल्ली में सीएनजी की कीमतें इससे पहले 8 अक्तूबर 2022 को बदली थी। उस दौरान कीमतों में तीन रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया था। वहीं, अक्तूबर महीने में गुरुग्राम में सीएनजी 86.94 प्रति किलोग्राम जबकि नोएडा व गाजियाबाद में 81.17 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था।

बीते एक एक वर्षों के दौरान सीएनजी करीब 73 प्रतिशत तक महंगा हो गया है। 1 अक्तूबर 2022 को सीएनजी 45.5 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा था जबकि आज यानी 17 दिसंबर 2022 को सीएनजी 79.56 रुपये प्रतिकिलोग्राम हो गया है। ऐसे में पिछले 14 महीनों के दौरान सीएनजी 34.06 रुपये प्रति किलोग्राम महंगा हो गया है। कीमतों में बढ़ोतरी से व्यावसायिक वाहन मालिकों के साथ-साथ निजी रूप से सीएनजी गाड़ियों का इस्तेमाल करने वाले भी खासा परेशान हैं।

अक्तूबर महीने में आईजीएल ने घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाली पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की दर दिल्ली में 50.59 रुपये प्रति एससीएम से बढ़ाकर 53.59 रुपये प्रति मानक क्यूबिक मीटर कर दी थी। अगस्त 2021 के बाद से पीएनजी दरों में यह 10वीं वृद्धि थी। कीमतों में 29.93 रुपये प्रति एससीएम या लगभग 91 प्रतिशत की वृद्धि हो गई थी। उस समय आईजीएल ने कहा था नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कानपुर और राजस्थान के अजमेर जैसे अन्य शहरों में भी सीएनजी और पीएनजी की दरों में वृद्धि की गई है। पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी के घर का बजट भी प्रभावित हुआ है।

Related Articles

Back to top button