ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

विश्व कप में नोरा फतेही सहित ये स्टार फाइनल से पहले बिखेरेंगे जलवा

फीफा विश्व कप 2022 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। अब इस टूर्नामेंट में दो मुकाबले शेष हैं। तीसरे स्थान के लिए क्रोएशिया और मोरक्को के बीच मुकाबला है। इसके बाद खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस की टीम से है। फाइनल मुकाबले से पहले फीफा विश्व कप में ग्लैमर का तड़का लगेगा और कई सितारे खिताबी मैच से पहले परफॉर्म करेंगे। इनमें नोरा फतेही का नाम भी शामिल है।

खुद फीफा ने बताया है कि फाइनल मैच से पहले कई सितारे विश्व कप की रौनक में चार चांद लगाने वाले हैं।फीफा ने ट्वीट में लिखा “रविवार की शाम यादगार होगी। कतर में विश्व कप के फाइनल मैच से पहले साउंडट्रैक स्टार डेविडो और आएशा, ओजूना और गिम्स, नोरा फतेही, बल्कीस, रहमा रियाद और मनाल लाइव परफॉर्म करेंगे।”

नोरा फतेही के विश्व कप में परफॉर्म करने की खबर पहले आई थी, लेकिन इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में उन्होंने परफॉर्म नहीं किया था। अब फीफा ने यह साफ किया है कि फाइनल मैच से पहले कार्यक्रम में नोरा अपने डांस का जलवा बिखरेती नजर आएंगी।

 

Related Articles

Back to top button