ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

रेप का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं ऐसे कई मामले 

मुंबई । बॉम्बे हाई कोर्ट ने रेप के आरोपी अभिनेता को इस शर्त पर जमानत दी थी कि उसे पीड़िता के साथ शादी करनी होगी. अभिनेता ने कोर्ट की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद अभिनेता ने यह पता लगाने की कोशिश की कि जिससे वह शादी करने जा रहा है उसका बैकग्राउंड क्या है. छानबीन में पता चला कि पीड़िता की पहले भी दो बार शादियां और तलाक हो चुके हैं. इतना ही नहीं दिल्ली और मुंबई में संबंधित पीड़िता के साथ इस तरह के आधा दर्जन से ज्यादा मामले जुड़ चुके हैं. अब रेप का आरोपी अभिनेता पीड़ित बन कर बॉम्बे हाई कोर्ट में पहुंचा है. याचिकाकर्ता अभिनेता का आरोप है कि बलात्कार का आरोप और फिर ब्लैकमेलिंग संबंधित पीड़िता बनने का ढोंग करने वाली महिला का धंधा है. अभिनेता ने संबंधित महिला पर उसे अपने हुस्न के जाल में फंसा कर लूटने का आरोप लगाया है. अभिनेता ने आरोप लगाया है कि पीड़िता बनी हुई यह महिला दो बार शादियां और तलाक ले चुकी है. दरअसल अभिनेता पर एक महिला ने बलात्कार करने और झूठे वादे करके फंसाने का आरोप लगाया था. कुछ दिनों पहले इस मामले में वह गिरफ्तार भी हुआ था. जमानत मंजूर करने के लिए हाईकोर्ट ने उसके सामने पीड़िता से दो महीने के अंदर शादी करने की शर्त रखी थी. आरोपी अभिनेता ने हामी भरी थी. लेकिन अब उस अभिनेता ने मुंबई पुलिस कमिश्नर और अन्य पुलिस अधिकारियों को पत्र लिख कर संबंधित महिला की शिकायत की है और हाईकोर्ट में उसके खिलाफ याचिका दायर की है.

याचिकाकर्ता अभिनेता का दावा है कि महिला का यह कारोबार मुंबई से दिल्ली तक फैला हुआ है. उससे जुड़े दिल्ली और मुंबई में ऐसे ही रेप और फंसाए जाने के दावे के आधे दर्जन से ज्यादा मामले हैं. अभिनेता का दावा है कि मुंबई में तीन और दिल्ली में उसने छह लोगों को इसी तरह से अपने हुस्न के जाल में फंसा कर संबंध बनाकर और रेप के आरोप लगा कर लूटा है. यह पहले टारगेट कर किसी के करीब जाती है फिर उस पर रेप के आरोप लगाती है और पैसे ऐंठ कर अगला शिकार ढूंढने निकल जाती है.

Related Articles

Back to top button