ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

राहुल गांधी का बयान अमर्यादित देश और सेना का अपमान करने वाला-योगी

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीन द्वारा किए गए अतिक्रमण पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए बयान की निंदा की है और इसे अमर्यादित करार दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राहुल गांधी का बयान अमर्यादित बचकाना देश विरोधी तत्वों को प्रेरित करने वाला और देश की बहादुर सेना का अपमान करने वाला है। हम उनके इस बयान की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश और दुनिया ये कह रही है कि हमारी बहादुर सेना ने चीन को करारा जवाब दिया है तो इस तरह बयान देना शर्मनाक है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है। डोकलाम में भी जब चीन ने घुसपैठ की कोशिश की थी तो उस समय भी कांग्रेस और राहुल गांधी सेना के पराक्रम और शौर्य की तारीफ करने की जगह चीनी दूतावास के साथ मिलकर भारत विरोधी कृत्यों को प्रश्रय दे रहे थे। उनका बयान अत्यंत निंदनीय है। वो देश की सेना के पराक्रम पर उंगली उठाते हैं। हम राहुल गांधी की इस सोच की निंदा करते हैं और ये मांग करते हैं कि वो देश की जनता और बहादुर जवानों से माफी मांगें। उन्हें देश को बार-बार कठघरे में खड़ा करने की आदत से बचना चाहिए।

Related Articles

Back to top button