ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में आज अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच महामुकाबला

FIFA World Cup 2022 Final : फीफा विश्व कप अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। आज फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस का सामना दो बार की विजेता अर्जेंटीना से कतर के लुसैल स्टेडियम में होगा। फ्रांस को जिताने का जिम्मा स्टार स्ट्राइकर कीलियन एम्बाप्पे और ओलिवर जिरूड जैसे खिलाड़ियों के कंधों पर होगा। वहीं, अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी फाइनल मैच को जीतकर विश्व कप से खिताबी जीत के साथ विदाई लेना चाहेंगे।

अर्जेंटीना और फ्रांस रविवार को फाइनल में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगे। यह फाइनल कई रूपों से भावनात्मक रहेगा क्योंकि मेसी का यह आखिरी विश्व कप मैच होगा। मेसी कई वर्षों से विश्व कप की ट्रॉफी जीतने का अपना सपना संजोए हैं और इस बार उनके पास इस ट्रॉफी को पाने का यह आखिरी मौका है। खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा।

मेसी के सामने मौजूदा चैंपियन और मजबूत टीम फ्रांस है जिसे हराना उनके लिए आसान नहीं रहेगा। फ्रांस लगातार दूसरा विश्व कप जीतने के लिए हर संभव प्रयास करेगा तो अर्जेंटीना की टीम भी कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है। दोनों टीमें दो-दो बार यह ट्रॉफी जीत चुकी हैं। अर्जेंटीना ने 1978 और 1986, जबकि फ्रांस ने 1998 और 2018 में यह खिताब जीता था। अर्जेंटीना के पास 36 साल बाद पहली बार विश्व कप की ट्रॉफी हासिल करने का मौका है। वहीं, फ्रांस लगातार दूसरी बार खिताब जीतने से एक कदम दूर है।

एम्बाप्पे और मेसी के लिए योजना
दोनों टीमों के कोच मेसी और एम्बाप्पे को घेरने की कोशिश करेंगे ताकि वे गोल नहीं कर सकें। इसका फायदा अन्य खिलाड़ियों को मिल सकता है और उन्हें गोल करने का मौका मिल सकता है। मेसी पहले भी फाइनल में खेल चुके हैं, लेकिन उनकी टीम 2014 में जर्मनी से हार गई थी। एम्बाप्पे के रहते हुए फ्रांस ने 2018 में क्रोएशिया को हराकर विश्व कप जीता था।

महान माराडोना से मेसी की तुलना
मेसी ने अपने दमदार प्रदर्शन से अर्जेंटीना को फाइनल में पहुंचाया। उससे उनकी तुलना महान फुटबॉलर माराडोना से की जा रही है। मेसी ने पांच गोल करने के अलावा तीन गोल करने में मदद की और अपनी टीम के प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया।

 

Related Articles

Back to top button