ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
बिहार

अब चुनावी भोज में शराब पीने से दो की मौत

छपरा। छपरा में जहरीली शराब के सेवन से दो और लोगों की मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार की शाम शराब के सेवन के बाद देर रात दोनों व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी और शनिवार की सुबह इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दोनों ने नगर निकाय चुनाव को लेकर एक प्रत्याशी की रैली में शामिल हुए थे। यहीं पर दोनों ने शराब पी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर छपरा में जहरीली शराब से विगत 4 दिनों में मौत का आंकड़ा 72 तक पहुंच गया है। इसुआपुर से शुरू हुआ जहरीली शराब में मौत का मामला मशरक तरैया अमनौर मढ़ौरा और बनियापुर के बाद परसा प्रखंड से भी सामने आने लगा है।

मृतकों की पहचान परसा नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 के निवासी दामोदर राय (54) और मंटू राय (30) के रूप में की गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशी पति जय लाल राय द्वारा रैली का आयोजन किया गया था। इसको लेकर प्रत्याशी के संबंधी शंभू राय ने दोनों युवक को बुलाया था। शुक्रवार की शाम भोज का आयोजन था। भोज में दोनों ने शराब का सेवन किया और घर पहुंचे। कुछ देर बाद दामोदर और मंटू की तबीयत बिगडऩे लगी। उनका झोलाछाप डॉक्टर से उपचार कराया गया। पर बिगड़ती हालत की वजह से शनिवार की सुबह दोनों की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button