ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

अब वीडियो गेम में बॉक्सिंग करते दिखेंगे ‘अब्दू रोजिक’

टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो ‘Bigg Boss 16’ से छोटे भाईजान का सफर खत्म हो चुका है। सोशल मीडिया पर अब्दू रोजिक के शो से बाहर आने की खबर आने के बाद से ही फैंस निराश हो गए थे। पहले जहां अब्दू की खराब तबीयत को लेकर जानकारी सामने आ रही थी, तो शो ऑन एयर होने के बाद पता चला कि अब्दू की मैनेजमेंट टीम से बात करने के बाद उन्हें शो से एक वीडियो गेम के सिलसिले में बाहर लाया गया है। शो से बाहर आते ही अब्दू लाइव आए और फैंस के बातचीत की।

दरअसल, अब्दू रोजिक की मैनेजमेंट टीम ने बिग बॉस से रिक्वेस्ट की थी, जिसके बाद ही उन्हें शो से बाहर आने की इजाजत दी गई। अब्दू रोजिक का एक वीडियो गेम बनना है, जिसके लिए उनकी लाइव मोशन कैप्चरिंग होनी है। वहीं, अब्दू के गेम का टीजर भी जारी हो चुका है। टीजर में अब्दू एक टेबल के सामने खड़े हुए हैं, जिस पर बर्गर रखा हुआ है। इसके बाद वह बॉक्सिंग रिंग में उतरते हैं, लेकिन उनका चेहरा नहीं दिखाया जाता।

बिग बॉस से बाहर आने के बाद अब्दू रोजिक लाइव भी आए थे। उन्हें कुछ देर तक अपने फैंस से बात की। उन्होंने कहा, ‘बिग बॉस बेस्ट शो है, आई लव बिग बॉस। मुझे सपोर्ट करने के लिए सभी का शुक्रिया। मैं बहुत खुश हूं।’ इसके साथ ही अब्दू ने बताया कि वह शो में वापसी करेंगे, जिसके बाद से फैंस भी काफी खुश हो गए हैं।

बता दें कि अब्दू रोजिक शो से सबके लोकप्रिय और चहेते कंटेस्टेंट हैं। ऐसे मे अब्दू के शो से बाहर होने पर न सिर्फ दर्शक बल्कि सभी घरवाले भी मायूस हो गए थे। एमसी स्टैन तो कहते हैं कि शो की रौनक चली गई। वहीं, ट्विटर पर भी नो अब्दू नो बिग बॉस ट्रेंड करने लगा। वहीं, अब दर्शकों को अब्दू रोजिक का जल्द शो में वापसी करने का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button