ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर पीड़िता बोली ,पति के भाभी से अबैध संबंध,विरोध किया तो बेरहमी से पीटते हैं।

ग्वालियर में एक महिला के शादी के बाद ससुराल में अरमानों को सुहागरात से पहले ही ऐसी ठेस पहुंची कि जिंदगी दोराहे पर आ गई। सुहागरात से पहले महिला ने पति को जेठानी के साथ गलत काम करते देखा। जब उसने अवैध संबंध का विरोध किया तो पति ने उसे बेरहमी से पीटा। घटना शहर के डीडी नगर में साल 2018 की है। घटना के बाद जब पीड़ित महिला ने विरोध किया तो उसकी मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। तीन साल तक महिला ने अपना घर बचाने का प्रयास किया, लेकिन पति की हरकतों में कोई परिवर्तन नहीं आया और उल्टे उससे दहेज की मांग की जाने लगी। जिस पर पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। चार साल पहले हुई थी शादी शहर के मुरार निवासी 25 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि साल 2018 में उसकी शादी डीडी नगर में हुई थी। शादी में ससुरालवालों द्वारा की गई मांग को उसके परिजन ने पूरा किया। शादी तय होने के बाद उसके कई अरमान थे कि वह नए घर और नए हमसफर के साथ एक अलग दुनिया बसाएगी। लेकिन शादी के बाद वह ससुराल पहुंची तो अगले ही दिन उसने पति को सुहागरात से पहले भाभी के साथ गलत संबंध बनाते पकड़ा था। पति की हरकत से उसके पैरों तले जमीन निकल गई और जब उसने विरोध किया तो पति व भाभी ने उससे मारपीट की। नई शादी होने के कारण वह शांत रही और मायके आने के बाद परिजन से शिकायत की तो परिजन ने समाज के लोगों को जोड़कर पंचायत बुलाई तो उसमें आश्वासन मिला कि अब इस तरह की हरकत नहीं होगी और कुछ दिन सब ठीक चलने के बाद पति फिर से भाभी के साथ संबंध बनाने लगा और जब वह विरोध करती तो उसकी मारपीट की जाने लगी। इससे आहत होकर वह मायके पहुंची और काफी समय तक मायके रही। इसके बाद पति उसे आश्वासन देकर वापस ले गया और फिर से पुरानी हरकतें करने लगे। महिला थाना में नहीं हुई सुनवाई - ससुराल से आने के बाद महिला ने महाराजपुरा थाना व महिला थाने में मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब तो उसके अन्य ससुराल वाले भी दहेज के लिए उसे प्रताडि़त करने लगे हैं। इस दौरान उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया। पर इसके बाद भी पति व ससुरालीजन का व्यवहार नहीं बदला। खुलेआम करने लगे गलत काम पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अब तो वह इतने गिर गए हैं कि उसके कमरे में उसके सामने ही गलत काम करते थे और जब उसने विरोध किया तो उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह काफी आहत हुई है और उसे लगता है कि अब उसके रिश्ते को बचाने की सारी आस खत्म हो गई हैं। पुलिस का कहना - महाराजपुरा थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने पति व ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button