ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर जिला अस्पताल मुरार में टॉयलेट में नवजात का शव मिला, पुलिस खंगाल रही फुटेज।

ग्वालियर मुरार के जिला अस्पताल में 8 महीने का मृत नवजात शिशु (लड़का) मिलने से हड़कंप मच गया। मेडिसिन के डी-ब्लॉक की टॉयलेट में पड़े नवजात पर सबसे पहले कंपाउडर की नजर पड़ी। उसने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। अस्पताल के ही डॉक्टर के मुताबिक नवजात शिशु 7 से 8 महीने के बीच का बताया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है नवजात शिशु को किसी थैले या बैग में रखकर यहां पर लाया गया है। इसे जिला अस्पताल में कौन फेंककर गया, यह अब तक पता नहीं चल सका है। मुरार थाना प्रभारी विनायक शुक्ला ने बताया कि अस्पताल के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकलवाए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात महिला पर मामला दर्ज किया है। 30 सीसीटीवी कैमरों से निकाले जाएंगे फुटेज जिला अस्पताल मुरार में 30 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अब पुलिस मुख्य द्वार से लेकर इन सभी से फुटेज निकलवा रही है। शुक्रवार शाम तक पुलिस को ज्यादा कुछ खास नहीं मिला है, लेकिन पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज से ही आरोपी पकड़ में आएगा। अस्पताल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button