मुख्य समाचार
फांसी पर मिला महिला का शव,मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप।
मुरैना के देवगढ़ में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत के पीछे के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। भूरी देवी (30) पत्नी शिवकेश केवट अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। उसके परिजन इस मामले में ससुराल वालों को दोषी बता रहे हैं। मामला संगीन देखते हुए इसकी जांच एसडीओपी ऋतु कैबरे स्वयं कर रही हैं। ससुराल वालों से पूछताछ करेगी पुलिस महिला की मौत का मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। इस मामले में एसडीओपी रितु कैबरे मृतका के ससुराल वालों से पूछताछ करेंगी। पुलिस को शक है कि मृतका की हत्या की जा सकती है।


