ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर अनजान युवक के साथ पत्नी को देखने पर बीच सड़क पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा,पति ने पत्नी की कर डाली पिटाई।

ग्वालियर में सड़क पर एक पति-पत्नी के बीच मारपीट का एक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ है। जब पति ने सड़क पर पत्नी को किसी अन्य युवक के साथ घूमते हुए देखा तो वह आग बबूला हो गया। बिना कुछ सुने, जाने और समझें पत्नी को चाटें मारने शुरू कर दिए। पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले। पुलिस दोनों को थाने ले आई और यहां काउंसिलिंग करने के बाद दोनों को समझाइश देकर छोड़ दिया है। अब सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामे का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक, पत्नी को चांटे मारते हुए नजर आ रहा है। VIDEO वायरल होने के बाद चर्चित हुआ मामला शहर के पटेल नगर में एक दंपती का सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा अब सोशल मीडिया पर आ गया है। पति ने पत्नी को पीटा तो राहगीर ने इसका VIDEO बनाकर सोशल मीडिया के एक प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिया। इसके बाद वह काफी चर्चित भी हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल VIDEO विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के पटेल नगर चौराहे के पास का बताया जा रहा है। VIDEO में दिख रहे युवक और युवती पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। पति ने पत्नी को किसी और के साथ घूमते हुए देख लिया था। बस फिर क्या था पति ने बीच रोड पर ही पत्नी की पहले पिटाई लगा दी, फिर उसके बाद ड्रामाबाजी का सिलसिला शुरू हो गया। पति, पत्नी को साथ ले जाने के लिए कहता रहा, लेकिन पत्नी उसके साथ जाने को राजी नहीं हुई। इस हंगामे को होता देख वहां मौजूद कुछ लोगों ने दोनों की इसका का VIDEO बनाकर वायरल कर दिया और पुलिस को सूचना दी। हंगामे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पुलिस गाड़ी में बैठा कर थाने ले आई। वहीं पुलिस ने दोनों से पूछताछ करने के बाद समझाइश देते हुए दोनों को छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि अगर दोनों में से कोई भी शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी। दोनों को समझाया तो वे मान गए विश्वविद्यालय थाना टीआई, मनीष धाकड़ ने बताया कि बीच सड़क पर हुए पति पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा और पिटाई का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ड्रामा होने की वजह बताई जा रही है कि पति ने पत्नी को किसी और के साथ घूमते हुए देख लिया था। हंगामे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और दोनों पति पत्नी को थाने ले आई। जहां पुलिस ने दोनों पति पत्नी को समझाइश देने के बाद छोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button