ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

अब्दु का मजाक उड़ाने पर सलमान खान ने लगाई साजिद की क्लास… 

‘Bigg Boss 16’ के घर का माहौल हर दिन बदल रहा है। जितना यह शो अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है, उतना ही एक-दूसरे के लिए घरवालों के तेवर में बदलाव देखने को मिल रहा है। दोस्त कब दुश्मन बन जाते हैं पता ही नहीं लग रहा है। Bigg Boss हाउस में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच छोटी-छोटी बातों पर जंग देखने को मिल रही है। वहीं अब ‘बिग बॉस’ के 16वें सीजन की शुरुआत से दोस्त रहे अब्दु और साजिद के बीच भी दरार पड़ती दिख रही है। दरअसल, पिछले एपिसोड में साजिद ने अब्दु का मजाक उड़ाया था, जो उन्हें भारी पड़ने वाला है। क्योंकि यह साजिद खान को सलमान खान के निशाने पर ले आया है।

वीकएंड का वार एपिसोड में देखने को मिलने वाला है। सलमान खान  निर्माता साजिद खान की जमकर क्लास लगाने वाले हैं। साजिद की गलती यह थी कि उन्होंने अब्दु रोजिक के साथ भद्दा मजाक किया था। इतना ही नहीं साजिद ने निमृत कौर अहलूवालिया और अब्दु की दोस्ती को लेकर भी सवाल खड़े किए थे। इसी वजह से सलमान खान साजिद पर भड़कते दिखाई दिए और उनकी खूब बैंड बजाई।

दरअसल, सोशल मीडिया पर ‘शुक्रवार का वार’ एपिसोड का एक प्रोमो खूब वायरल हो रहा है। वायरल प्रोमो में देखा जा सकता है कि भाईजान, साजिद खान से बहुत गुस्से में सवाल पूछते हैं कि एक तरफ निमृत के बर्थडे पर वह मैसेज लिखने में अब्दु की मदद करते हैं और दूसरी तरफ उसे कहते हैं कि निमृत से दूरी बनाए। इतना ही नहीं साजिद ने अब्दु की पीठ पर आपत्तिजनक शब्द भी लिखा था। सलमान खान ने आग बबूला होते हुए साजिद को सीधे-सीधे कहा कि उन्हें यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसके साथ ही वीडियो में सलमान अब्दु को सलाह देते हुए भी दिख रहे हैं कि आगे से किसी को भी अपने साथ इस तरह का कुछ करने की अनुमति न दें। अब्दु को सलाह देने के साथ ही भाईजान ने साजिद को चेतावनी भी दे डाली है कि उन्हें यह सब बंद करना होगा।

 

Related Articles

Back to top button