उत्तरप्रदेश
धान की छनाई हेतु पावर डस्टर का किया वितरण

श्रावस्ती। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने जनपद में निर्माणाधीन नवीन मण्डी स्थल का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने धान की छनाई हेतु पावर डस्टर धान क्रय केन्द्रों के प्रभारियों को वितरित किया। उन्होने कहा कि पावर डस्टर की मदद से धान की छनाई कर बेहतर धान की खरीद की जा सकेगी। उन्होने क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि पावर डस्टर का संचालन अनिवार्य रूप से किया जाए।