ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

 बिहार की जनता नीतिश कुमार से ऊब चुकी हैं केंद्रीय मंत्री का तंज 

रांची । मोदी सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार की जनता अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ऊब चुकी है। वहीं बिहार में निरंकुशता बढ़ती दिख रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार का अमन-चैन बर्बाद हो रहा है। आपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। इसकारण कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में नीतीश कुमार को क्षेत्र की जनता ने सबक सिखाने का काम किया। कुढ़नी उपचुनाव में जनता ने उन राजनीतिक दलों को आईना दिखाने का काम किया जो समीकरण जोड़ रहे थे।

श्री सिंह ने कहा कि कुछ दल एम.वाई का समीकरण तब बाबूजी का समीकरण और फलां पार्टी का समीकरण की बात कर रहे थे वहीं एक पार्टी के नेता कह रहे थे कि वे है तभी उनका समाज है। इन सभी को बिहार की जनता ने कुढ़नी में सबक सिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक गठबंधन राज्यहित को लेकर बनता है तब अच्छा होता है। राज्यहित को लेकर 1996 में पार्टी ने नीतीश कुमार के साथ गठबंधन किया था लेकिन जब राज्यहित की जगह पदहित ज्यादा महत्वपूर्ण होता है ऐसी समस्या उत्पन्न होती है।

Related Articles

Back to top button