ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लॉन्च किया EV-Yatra Portal

EV-Yatra Portal :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा तैयार की गई EV-Yatra Portal को लॉन्च किया। यह पोर्टल पब्लिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर के लिए इन-व्हीकल नेविगेशन की सुविधा देगी। यानी कि इस पोर्टल की मदद से लोग अपने मोबाइल के जरिए चार्जिंग स्टेशनों का पता लगा सकेंगे।

इसे राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस समारोह के दौरान लॉन्च किया गया, जो ऊर्जा दक्षता और संरक्षण में देश की उपलब्धियों को पेश करने के लिए हर साल 14 दिसंबर को मनाया जाता है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “यह हम सभी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है कि आने वाली पीढ़ियां प्रदूषण मुक्त वातावरण में सांस लें, अच्छी तरह से प्रगति करें और स्वस्थ जीवन जीएं। साफ हवा में सांस लेना एक बुनियादी मानव अधिकार है। पर्यावरण की रक्षा करके हम कई मानवाधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।”

EV चालकों को मिलेगी राहत

ईवी यात्रा मोबाइल एप्लीकेशन से इलेक्ट्रिक वाहन चालक को बहुत राहत मिलने वाली है। यह आपके सबसे नजदीक में होने वाले सार्वजनिक ईवी चार्जर के बारे में आपको बता सकता है। इसके लिए इन व्हकिल नेवीगेशन की सुविधा को तैयार किया गया है। बता दें कि बीईई ने चार्जिंग पॉइंट ऑपरेटरों (सीपीओ) का राष्ट्रीय ऑनलाइन डेटाबेस बनाया है, जिसे एक वेब-पोर्टल के पेश किया गया है।

कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल?

ईवी यात्रा ऐप भी बाकी ऐप्स की तरह ही काम करता है। यह आई फोन तथा एंड्रॉयड स्मार्टफोन दोनों पर काम करेगा और इस मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप्पल स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है और आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है।इस समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने इस ऐप को लॉन्च करने के अलावा राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार, राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार और स्कूली बच्चों के लिए राष्ट्रीय पेंटिंग पुरुस्कार का वितरण किया।

Related Articles

Back to top button