ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कांग्रेसियों ने एक-दूसरे को जमकर ‘तोड़ा’, खूब चले लाठी-डंडे और पत्थर, Video वायरल

उत्तर प्रदेश के कौशांबी (Kaushambi) जनपद में कांग्रेस के प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में जमकर लाठियां और ईंट-पत्थर चले हैं। कांग्रेसियों ने एक दूसरे पर ही लाठी-डंडे और लात-घूसे बरसाए। दो गुटों में हुई इस भिड़ंत के दौरान अफरा-तफरी मच गई। पद यात्रा में अराजकता की वजह से कई राहगीर और पटरी दुकानदार भी प्रभावित हुए हैं। इस दौरान कई लोगों को चोट आई तो किसी का ठेला मारपीट की वजह से पलट गया है।

बताया जा रहा है कि पार्टी में पीसी सदस्य और पूर्व प्रधान के 2 गुट पद यात्रा के दौरान प्रदेश प्रभारी अजय राय के साथ चलने को लेकर आपस में भिड़ गए। मामले में एएसपी समर बहादुर ने बताया कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि के साथ चलने को लेकर कांग्रेसियों के दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मारपीट कर अराजकता फैलाने वाले 2 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। पूरा मामला कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे का है। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरह ही प्रादेशिक स्तर पर स्थानीय कांग्रेस नेता अपने-अपने जिले में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं।

इसी क्रम में जिले के भरवारी नगर पालिका के रोही बाईपास कसे भरवारी कस्बा होते हुए कांग्रेस नेताओं ने पद यात्रा निकाली थी। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय राय कर रहे थे। बाईपास से शुरू होकर यात्रा भरवारी रेलवे फाटक के पास पहुंची।

इसी दौरान कांग्रेस के पीसीसी सदस्य और प्रयागराज के हटवा के पूर्व प्रधान के समर्थक अजय राय के साथ चलने के लिए आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान सड़क पर कांग्रेसियों ने जमकर एक दूसरे पर लाठी-डंडे और पत्थर बरसाए, जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई। एएसपी ने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर बाकी लोगो की पहचान कर तहरीर मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button