ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

CM योगी ने मथुरा को दी 822 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, कहा- आज UP विकास के नए मॉडल के रूप में बढ़ रहा आगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मंगलवार को नगर निकाय चुनाव से पहले मथुरा (Mathura) को 822 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के मैदान में बटन दबाकर 84 परियोजनाओं का लोकार्पण और 126 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं 12 से अधिक विभागों से संबंधित हैं।

इसके बाद सीएम योगी ने बीजेपी के प्रबुद्धन वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने राधे-राधे और बांकेबिहारी लाल की जयकार से अपना संबोधन का शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि ब्रजभूमि में आने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा दुनिया का धार्मिक आयोजन प्रदेश में प्रयागराज कुंभ के रूप में होता है। आज उत्तर प्रदेश विकास के नए मॉडल के रूप में आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रही है। उन्होंने कहा कि 30 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट ब्रज भूमि के विकास से जुड़ने वाले हैं।

सीएम योगी ने कहा कि ब्रजभूमि को 822 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देकर आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद दिया। भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों को जिताया। इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच साल में ब्रजभूमि की तस्वीर बदली है। भाजपा सरकार में व्यापारी और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराधी दुस्सास करेगा तो अंजाम भी भुगतेगा। उन्होंने कहा कि देश में यूपी सुंदर और स्वच्छ भी है।

उन्होंने कहा कि महामारी के प्रकोप से जनता को बचाया। नरेंद्र मोदी नेतृत्व में कोरोना की लड़ाई लड़ी गई। फ्री टेस्ट, उपचार और वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बाकी सात नगर निगम को भी जोड़ा। इसमें मथुरा निगम भी है। ट्रैफिक मैनेजमेंट भी किया। इस दौरान मंच पर उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और जिले के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button