ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को मेघालय का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया

शिलांग । तृणमूल कांग्रेस के मिशन मेघालय  के तहत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  ने शिलांग में पार्टी की  एक बैठक के दौरान अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को मेघालय का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
ममता बनर्जी ने कहा मैं आपकी बहन के रूप में। अभिषेक आपके भाई के रूप में मदद कर सकते हैं और आपको सलाह दे सकते हैं। अपने भतीजे की तारीफ करते हुए ममता बनर्जी ने कहा अभिषेक बनर्जी बहुत प्यारे हैं और वह मेघालय की देखभाल कर रहे हैं। जब भी वह मुझे आने के लिए कहेंगे मैं यहां आऊंगी।

बता दें कि अभिषेक बनर्जी तृणमूल की विस्तार योजनाओं के प्रभारी हैं। यह पहली बार नहीं है जब तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के बाहर कदम रखा है। इसके पहले टीएमसी ने गोवा में चुनाल लड़ा था। लेकिन वहां इस पार्टी का हालिया प्रयास सफल नहीं रहा।
मीटिंग के दौरान ममता बनर्जी ने टीएमसी को बाहरी या बंगाली पार्टी कहे जाने का भी खंडन किया। शिलांग में कार्यकर्ताओं की बैठक में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा “एक खबर या अफवाह है कि तृणमूल कांग्रेस एक बंगाली पार्टी है। अगर अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस एक बंगाली पार्टी है तो आप बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के लिखे गीत “ वंदे मातरम ” को राष्ट्रीय गीत क्यों कहते हैं? वह भी बंगाल से हैं। लेकिन ये गीत पूरे देश के लिए राष्ट्रीय गीत है। उन्होंने कहा मेरी पार्टी का नाम पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस नहीं है। इसका नाम अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस है।

Related Articles

Back to top button