ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर तिलक का पूर्ति निरीक्षक ने किया निरीक्षण

निपुण लक्ष्य, मिशन कायाकल्प सहित भौतिक संसाधनों की ली जानकारी 

बहराइच। पूर्ति निरीक्षक नानपारा विमल गुप्ता बुधवार को विकासखंड नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर तिलक पहुंचे। जहां मौके पर विद्यालय मे 162 के सापेक्ष 105 छात्र उपस्थित मिले। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक श्री गुप्ता ने प्रभारी प्रधानाध्यापक सुग्रीव वर्मा से विद्यालय में एमडीएम, छात्रों की उपस्थिति, अभिलेखों के रखरखाव के बारे मे जानकारी प्राप्त किया। पूर्ति निरीक्षक श्री गुप्ता ने विद्यालय मे पेयजल व्यवस्था, एमडीएम संचालन, साफ सफाई, निपुण लक्ष्य स्तर, रनिंग वाटर, बिजली, शौचालय, मिशन कायाकल्प के कार्यों सहित शिक्षण गुणवत्ता व छात्रों की उपस्थिति का भौतिक सत्यापन किया। इसके साथ ही पूर्ति निरीक्षक ने छात्रों से शैक्षिक स्तर की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विद्यालय मे मौजूद व्यवस्थाओं, उपलब्ध भौतिक संसाधनों व छात्रों के शैक्षिक स्तर से पूर्ति निरीक्षक काफ़ी संतुष्ट दिखे। इस मौके पर विद्यालय मे प्रभारी प्रधानाध्यापक सुग्रीव वर्मा, शिक्षामित्र संतोष कुमार, रामकिशोर सहित रसोइया सरिता देवी, रामावती, कलावती, आंगनबाडी कार्यकत्री सीमा देवी मौजूद रहीं।

रिपोर्ट – संतोष मिश्र

Related Articles

Back to top button