ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

भोपाल की ब्यूटी क्वीन दिव्यांका त्रिपाठी मना रही है 38वां जन्मदिन

दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे का बेहद ही पॉपुलर चेहरा है। एक्ट्रेस पिछले कई सालों से टीवी इंडस्ट्री जुड़ी हुई हैं और अब तक कई सुपरहिट ड्रामा सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। भोपाल जैसे छोटे शहर से आई दिव्यांका भले ही आज एक लोकप्रिय स्टार हो, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में यह मुकाम एक कठिन रास्ते पर चलकर हासिल किया है। यहां तक कि दिव्यांका ने ऐसे भी दिन देखे हैं जब काम न होने पर वह पाई-पाई की मोहताज हो गई थीं। आज 14 दिसंबर को एक्ट्रेस अपना 38वां जन्मदिन मना रही है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने मुंबई जैसे महंगे शहर में अपने सर्वाइल के लेकर एक इंटरव्यू में बताया था कि एक ऐसा भी समय था जब उनके पास काम नहीं था और वह आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह एक ऐसा समय था जब खुद को यह याद दिलाते रहना है कि हार नहीं माननी है, यह बुरा वक्त कट जाएगा और बस पैसे कमाने के लिए अलग-अलग तरीके ढूंढने हैं।दिव्यांका त्रिपाठी ने ‘बॉलीवुड बबल’ को दिए इंटरव्यू में कहा था कि आप जैसे ही एक शो खत्म करते है तो आपका स्ट्रग्ल फिर से शुरू हो जाता है।

एक ऐसा भी वक्त था जब मेरे पास बिल्कुल भी पैसे नहीं थे और मुझे अपनी ईएमआई और बिल जैसी चीजें भरनी थी। इसके बाद एक-एक कर कई जिम्मेदारियां आती चली गई। यह कभी भी अच्छा नहीं होता है, लेकिन आपको अपनी उम्मीदें ऊंची रखनी है और याद दिलाना है कि ऐसा हमेशा नहीं रहने वाला है, इससे निकलने के लिए आपको कोशिश करते रहना है और इसी चीज ने मेरे सर्वाइवल में मदद की है।

दिव्यांका ने कहा, “आर्थिक तंगी से जूझते वक्त मैं बस अपने सर्वाइवल के बारे में सोचती थी। मैं सिर्फ सोचती थी कि मुझे किसी भी तरह का काम चलेगा, 2000 रुपये, 5000 रुपये, कुछ भी मिले। बस महीने के अंत में मेरा राशन आ जाए, मैं कमरे का किराया भर लूं। उस वक्त मेरे पास एक कुत्ता भी था। उसके लिए खाना अरेंज करना, उसका बिल चुकाना…इस तरह मैं रोज कई स्ट्रगल देखती थी।”

पैसे के तंगी से जूझती दिव्यांका ने बताया कि वह पाई-पाई जोड़ने की कोशिश करती थीं। एक-एक रुपया जोड़ने के लिए उन्होंने कई तरकीब निकाली। यहां तक कि वह टूथपेस्ट के खाली डिब्बे इकट्ठा करने लगीं और फिर उन्हें बेचकर उनसे पैसे कमाती थीं। बुरे वक्त में खुद को संभालने की बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि आर्थिक तंगी किसी को भी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन आपको हार नहीं माननी है और आपको बस पैसे कमाने के तरीके ढूंढने होंगे। आपको दिमाग से काम लेना होगा।

Related Articles

Back to top button