ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश का बड़ा बयान, कहा-तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ेंगे 2025 का विधानसभा चुनाव ।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि वह पीएम पद का उम्मीदवार नहीं हैं . सभी लोग बीजेपी को हटाना चाहते हैं. हमलोग भी इस कोशिश में लगे हैं. आने वाला चुनाव तेजस्वी की अगुवाई में होगा. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि 2025 विधानसभा का चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. सीएम नीतीश कुमार ने महागठबंधन की विधायक दल की बैठक के बाद कहा- चुनाव उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अगुवाई में होगा. इसके साथ ही नीतीश कुमार ने एकबार फिर कहा कि वह पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं. सीएम नीतीश कुमार ने इसके पहले तेजस्वी को आगे बढ़ाने के बाद नालंदा में कही थी. वे डेंटल कॉलेज के उद्घाटन के मौके पर तेजस्वी यादव के साथ नालंदा गए थे. सीएम नीतीश कुमार लगातार तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाने की बात कह रहे है. इससे पहले तेजस्वी यादव के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से उन्हें गले लगाते हुए कहा था- आगे सब इन्हें ही देखना है. इसके साथ ही नीतीश कुमार विपक्षी दल को एकजुट करने की बात भी कह रहे हैं. जिसके बाद कहा जा रहा है कि वह बिहार की कमान तेजस्वी को सौंप कर केंद्र की राजनीति करेंगे. RJD नीतीश को बता रही PM मैटेरियल नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को पीएम कैंडिडेट बता रहे हैं. इधर आरजेडी के नेता उन्हें पीएम मैटेरियल बता रहे हैं. नीतीश कुमार के विरोधी रहे आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भीनीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.उन्होंने कहा-नीतीश कुमार पीएम मटेरियल हैं, इससे पहले तेजस्वी यादव और लालू यादव भी यह बात कह रहे हैं HAM ने कहा कोर ग्रुप की बैठक के बाद निर्णय सीएम नीतीश कुमार के इस बयान के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. HAM के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि यह नीतीश कुमार का अपना स्टैंड है. जब महागठबंधन के कोर ग्रुप की बैठक होगी तो उसमें फैसला लिया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button