ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

श्योपुर रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद 2 पक्षों में आधे घंटे तक जमकर चले लाठी-डंडे, 15 घायल, 16 पर केस दर्ज।

श्योपुर आम रास्ते से होकर ट्रैक्टर निकालने की बात पर एक ही गांव के दो पक्षों में विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि, देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे, करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों में झड़प चली। जिसमें दोनों पक्षों के 15 लोग चोटिल हो गए, शिकायत के बाद देहात थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 लोगों पर क्रॉस मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला देहात थाना इलाके के आसीदा गांव का है। बताया गया है कि, देहात थाना इलाके हाथीदह गांव निवासी कृष्ण अवतार पुत्र हरि शंकर मीणा (26 वर्ष) बाबूलाल मीणा के घर के सामने से ट्रैक्टर निकाल रहे थे। इसी दौरान कृष्ण अवतार का बाबूलाल मीणा से विवाद हो गया, गाली गलौज शुरू होते ही मौके पर दोनों पक्षों के 16 लोग लाठी-डंडों के साथ इकट्ठे हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक और से कृष्ण अवतार पुत्र हरिशंकर, कृष्ण अवतार पुत्र रामचरण, हरिशंकर, भरत, राकेश, भुवनेश, शंकर, राम भरत मीणा घायल हो गए। दूसरी ओर से बाबूलाल, विजय, रामेश्वर, सत्तू उर्फ़ सतनारायण, रामलखन उर्फ भूरिया, विकास, सियाराम मीणा सहित 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 16 लोगों पर क्रॉस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर निकालने की बात पर विवाद देहात थाना प्रभारी विकास सिंह तोमर का कहना है कि, ट्रैक्टर निकालने की बात पर दो पक्षों में विवाद हुआ है, शिकायत के बाद दोनों पक्षों के 16 लोगों पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक धर्म मीणा कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button