ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना में शराब माफिया की दबंगई ग्रामीणों से कहा नहीं बंद करूंगा अवैध शराब बेचना, जो चाहो कर लो।

मुरैना में शराब माफिया के दुस्साहस का मामला सामने आया है। भरी पंचायत के सामने पंचों से शराब माफिया कह रहा है कि वह अवैध शराब के धंधे को बंद नहीं करेगा। मामला लालौर खुर्द गांव का है। इस घटना से नाराज होकर सरपंच और पंच जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की। शराब माफिया द्वारा जिस समय पंचायत के सामने शराब का धंधा बंद न करने की बात कही जा रही थी, उसी समय उसका वीडियो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बना लिया।नरेन्द्र जाटव पुत्र फूलसिंह जाटव, लालौर खुर्द गांव में अवैध शराब बेचने का काम करता है। उसकी बेची शराब पीने से गांव के लोग आपस में आए दिन लड़ते-झगड़ते हैं। इस पर सोमवार की सुबह गांव के लोगों ने पंचायत जोड़ी तथा उसे नरेन्द्र जाटव को बुलाकर कहा कि वह अपने अवैध शराब के धंधे को बंद कर दे, लेकिन पंचों की बात सुनकर उसने साफ इनकार करते हुए कहा कि उसकी दुकान तो दो नंबर की है। वह तो रोड के ग्राहकों से चलती है। इस पर गांव वाले बोले कि गांव के लोग भी तो उसी से शराब खरीदते हैं। इस पर उसका तर्क था कि कलारी से भी पीते थे तो क्या झगड़ते नहीं थे।उसने पंचों के मुंह पर साफ कह दिया कि वह अपनी अवैध शराब की दुकान बंद नहीं करेगा। इस पर पंचों ने उससे कहा कि वे उसके खिलाफ जिला व पुलिस प्रशासन को शिकायत करेंगे, लेकिन वह नहीं डरा और अपनी बात कहकर वहां से चला गया। इसके बाद सभी लोग एकत्रित होकर न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा प्रशासनिक अधिकारियों को इस बात की शिकायत की।पंचनामापंचनामापुलिस की मिलीभगत से बिक रही शराबलालौर खुर्द के वार्ड-3 के पार्षद रामदीन जाटव ने बताया कि इस मामले में शराब माफिया व पुलिस की मिलीभगत चल रही है। अगर पुलिस चाहे तो शराब के इस अवैध धंधे को बंद कर सकती है।जहरीली शराब पीने से मर चुके 15 लोगबता दें, कि इसी मुरैना में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बात को दो वर्ष बीतने को हैं। इस घटना के बाद से जिले में अवैध शराब की खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी, लेकिन उसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार बंद नहीं हो पा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button