ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना रिश्ते शर्मशार घटना 52 साल के जीजा ने 22 साल की साली से रेप किया।

मुरैना में रिश्तों को शर्मशार करने वाला माला सामने आया है। यहां 54 साल के जीजा ने 22 साल की साली के साथ बलात्कार किया। जिस अधेड़ ने बलात्कार किया, वह इस युवती के जीजा का बड़ा भाई है। घटना के 10 माह बाद सिकरौदा की युवती ने अपने पिता के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचकर केस कराया। पहली बार रेप के बाद आरोपी उसे बराबर चुप रहने की धमकी देता रहा। बाद में जब पानी सिर से ऊपर हो गया तो साली का धैर्य जवाब दे गया और वह अपने पिता के साथ सीधा सिविल लाइन थाने पहुंची। घर में अकेला पाकर किया था बलात्कार युवती ने पुलिस को बताया कि 10 माह पहले वह अपनी बड़ी बहन के यहां आई हुई थी। वहीं पर एक दिन घर में अकेला पाकर उसके जीजा के बड़े भाई की नीयत खराब हो गई। उसने उसे दबोच लिया। वह चीखी-चिल्लाई, लेकिन घर में कोई नहीं था। रेप के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। इसके बाद वह चुप रही तथा अपने घर वापस लौट आई। वह गुमसुम रहने लगी। इसी बीच वह अधेड़ उसे लगातार फोन पर जान से मारने की धमकी देता रहा। अन्त में कोई रास्ता न देख उसने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई तथा पिता के साथ थाने आकर पूरा मामला पुलिस को बताते हुए आरोपी पर केस कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button