ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी में छत्तीसगढ़ सबसे आगे इसके बाद यूपी और बिहार

नई दिल्ली। देश में  महिला और पुरुषों के बीच बराबरी की बात लगातार होती हैं। वर्तमान समय में महिलाएं भी राजनीति में सक्रियता दिखाती हैं। कई महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्होंने कि राजनीति में खुद को साबित भी किया है। हालांकि अभी भी महिलाओं की राजनीति में सक्रियता पुरुषों से की तुलना में काफी कम है। इस बीच कानून मंत्रालय की ओर से एक आंकड़ा जारी किया गया है। इस आंकड़े में यह बताने की कोशिश की गई है कि किन राज्यों में कितनी महिलाएं सांसद या फिर विधायक हैं। कानून मंत्रालय के मुताबिक उत्तर प्रदेश और बिहार महिलाओं की राजनीति में भूमिका ज्यादा है। देश की संसद और ज्यादातर विधानसभाओं में भी महिलाओं की भागीदारी 15 प्रतिशत से भी कम है। इतना ही नहीं देश के इसतरह के 19 राज्य भी हैं जहां विधानसभा में 10 प्रतिशत से कम महिला विधायक हैं।

आंकड़ों के मुताबिक बिहार में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी 10.70 प्रतिशत है। वहीं उत्तर प्रदेश में 11.66 प्रतिशत है। छत्तीसगढ़ इस मामले में सबसे आगे हैं। यहां 14.44 प्रतिशत महिला राजनीति में हैं। हरियाणा में 10 प्रतिशत झारखंड में 12.35 प्रतिशत पंजाब में 11.11 प्रतिशत राजस्थान में 12 प्रतिशत उत्तराखंड में 11.43 प्रतिशत हैं। बंगाल में यह आंकड़ा 13.70 प्रतिशत और दिल्ली में 11.43 प्रतिशत है। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि केरल और कर्नाटक जैसे विकसित राज्य में महिलाओं के राजनीति में हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से भी कम है। जिन राज्यों में महिलाओं की राजनीति में हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से भी कम है उनमें आंध्र प्रदेश असम गोवा गुजरात हिमाचल प्रदेश केरल कर्नाटक मध्य प्रदेश महाराष्ट्र मणिपुर उड़ीसा सिक्किम तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे राज्य शामिल हैं।

इन राज्यों की विधानसभा में 10 प्रतिशत से भी कम महिला विधायक हैं। हाल में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हैं। गुजरात में जहां महिलाओं की हिस्सेदारी 8.2 प्रतिशत है। वहीं हिमाचल प्रदेश में सिर्फ एक महिला ही विधायक है। लोकसभा में महिला प्रतिनिधियों के हिस्सेदारी 14.4 प्रतिशत है। वहीं राज्यसभा में 14.05 प्रतिशत है। देश भर की विधानसभाओं में महिलाओं की राजनीति में हिस्सेदारी की औसत पर डालें तो यह 8 फ़ीसदी के आसपास रहता है।

Related Articles

Back to top button