ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक…लाखों ‘चाय’ के दीवाने, इसे घोषित करें नेशनल ड्रिंक

दुनिया भर में लोकप्रिय पेय चाय को और अधिक सम्मान देने के उद्देश्य से सोमवार को राज्यसभा में इस गर्म पेय को राष्ट्रीय पेय घोषित करने मांग की गई। भारतीय जनता पार्टी की ओर से उच्च सदन में असम का प्रतिनिधित्व करने वाले पवित्र मार्गरीटा ने सदन में शून्यकाल के दौरान कहा कि देश में हर व्यक्ति के दिन की शुरुआत चाय से होती है। उन्होंने चाय को देश की संस्कृति का हिस्सा बताते हुए कहा कि यह कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर और गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर तक प्रत्येक मां की रसोई में मौजूद हैं इसलिए चाय को राष्ट्रीय पेय घोषित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश में सैंकड़ों चाय के बागान है और इनमें 50 लाख से अधिक लोग काम करते हैं। अंग्रेजों के शासन काल में और पिछले 70 साल में चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों का शोषण होता रहा है। सरकार को चाय उद्योग के 200 साल पूरा होने पर एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा भी करनी चाहिए। मार्गरीटा ने कहा कि अगले साल 2023 में असम की प्रसिद्ध चाय को 200 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर को असम सरकार और असमिया लोग बड़े मनाने की तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को भी इसमें सहयोग करना चाहिए। उन्होंने चाय को लेकर की जा रही कुछ गड़बड़ियों की ओर इशारा किया और कहा कि कई तरह के पेय चाय के नाम पर बाजार में आ गये हैं। उन्होंने कहा कि अपराजिता के फूल के रस को ब्यू चाय के नाम पर बेचा रहा है जो अलग रसायन है। चाय का अलग रसायन नाम है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button