ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

बेटा न होने पर ससुराल वालों ने जायदाद में बहू को नहीं दिया हिस्सा, तानों से तंग आकर 2 बेटियों की मां ने की आत्महत्या

यमुनानगर : यमुनानगर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बेटियों की मां ने ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर लिया। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला गुरप्रीत कौर अपने पति जगतार सिंह, बेटी तल्वीन कौर और अनमोल के साथ किराए के मकान में रहती थी। उसने शनिवार शाम घर की छत पर जाकर जहर निगल लिया। इसके बाद परिवार को बताया कि जमीन ना दिए जाने के चलते उसने ऐसा कदम उठाया है। उसकी शादी को लगभग 18 साल हो गए हैं। तब से उसके सास-ससुर और जेठ-जेठानी उसे जमीन में से हिस्सा देने के लिए कह रहे थे, लेकिन अभी तक भी उन्होंने जमीन से कोई हिस्सा उनको नहीं दिया है। ससुराल के लोग लगातार उसको ताने देते रहते थे और कहते थे कि उनके पास तो केवल दो बेटियां है। ऐसे में जमीन नहीं दी जाएगी। परिवार के तानों से तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिवार उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में ले गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button