ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

वाराणसी में WhatsApp पर लोगों को भेजी जा रही ‘इस्लाम कबूल करने की रिक्वेस्ट’, मैसेज में लिखा- धरती पर केवल अल्लाह का वजूद

उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) जनपद में वाट्सएप पर इस्लाम कबूलने की रिक्वेस्ट (Request to Convert into Islam) भेजने का मामला सामने आया है। यही नहीं, लोगों को इस्लाम के बारे में सभी जानकारियां देते हुए इस्लाम अपनाने की अपील की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि ऐसे मैसेज वाराणसी में दर्जनों लोगों तक वाट्सएप के जरिए पहुंच चुका है। यह मामला तब सामने आया, जब बीएचयू के एक युवा उद्यमी ने इसको लेकर थाने में तहरीर दी।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सिगरा थाना क्षेत्र के रहने वाले मृत्युंजय से जुड़ा है, जो काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अटल इक्यूबेशन के युवा उद्यमी हैं। मृत्युंजय के मोबाइल पर 8075290538 नंबर से एक वाट्सएप मैसेज आया, जिसमें सबसे पहले ये लिखा हुआ था कि हमारी चैट में आपका स्वागत है, बेझिझक इस्लाम के बारे में पूछें। मैं आपको इस्लाम में परिवर्तित होने में मदद कर सकता हूं। दिल से कबूल करें इस्लाम, धरती पर केवल अल्लाह का वजूद।

इसके साथ ही मैसेज भेजने वाले शख्स ने इस्लाम से जुड़े इतिहास और उदय होने की डिटेल भी भेजी। इसके बाद मृत्युंजय ने वाराणसी के सिगरा थाने में मैसेज भेजने वाले के खिलाफ मोबाइल नंबर के आधार पर तहरीर दी और कार्रवाई करने का आग्रह किया।

मृत्युंजय ने बताया कि उनके अन्य परिचितों को भी ऐसे मैसेज आए हैं। वाराणसी पुलिस ने बताया कि सिगरा थाने में शिकायत पत्र को स्वीकार करते हुए मामले को साइबर सेल में जांच करने के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है। रिपोर्ट आते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button