ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

अगर माइग्रेन से हैं परेशान तो डाइट का रखें ध्यान, जानें क्या खाएं क्या नहीं ?

आज कल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से लोगों की हेल्थ पर काफी प्रभाव पड़ा है। ज्यादातर लोग मॉर्डन लाइफ स्टाइल के नाम पर नेचर से दूर होते जा रहे हैं। खान-पान के नाम पर जंकफूड को बढ़ावा दे रहे हैं। फल और सब्जियां खाते नहीं और जब बीमार पड़ते हैं, बस तभी हेल्थ पर ध्यान देते हैं। इन सबकी वजह से नींद खराब होती है और साथ में थकावट महसूस होती है। ये आगे जाकर माइग्रेन और सिर दर्द में तब्दील हो जाता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको माइग्रेन की परेशानी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

केले खाएं

केला सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। केले में पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। पोटैशियम रिच फूड खाने से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। वहीं, मैग्निशियम रिच फूड खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा मैग्नीशियम माइग्रेन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके लिए रोजाना केले का सेवन कर सकते हैं।

सी फूड्स खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सी फूड्स के सेवन से माइग्रेन का खतरा कम हो जाता है। इसमें पाया जाने वाला आवश्यक पोषक तत्व ओमेगा-3 फैटी एसिड माइग्रेन के लिए फायदेमंद साबित होता है। अगर आप माइग्रेन के मरीज हैं, तो हफ्ते में दो बार सी फूड्स का सेवन अवश्य करें। इसके अलावा, हरी सब्जियां और विटामिन-सी फ्री फल का सेवन कर सकते हैं।

सीमित मात्रा में चाय पिएं

अक्सर लोग कहते हैं कि चाय और कॉफी पीने से तनाव कम होता है। साथ ही रिफ्रेशमेंट होता है। हालांकि, माइग्रेन के मरीजों को चाय और कॉफी नहीं पीनी चाहिए। चाय और कॉफी में कैफीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे माइग्रेन में राहत नहीं मिलता है। इससे माइग्रेन की समस्या बढ़ती है।

शराब का सेवन न करें

शराब सेहत के लिए सही नहीं है। इसमें अल्कोहल प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। खासकर, माइग्रेन के मरीजों को शराब नहीं पीनी चाहिए। इससे माइग्रेन बढ़ सकता है।

डार्क चॉकलेट न खाएं

डार्क चॉकलेट सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती है। इसके सेवन से विभिन्न प्रकार की बीमारियों में आराम मिलता है। हालांकि, माइग्रेन के मरीजों को डार्क चॉकलेट का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से माइग्रेन का खतरा बढ़ सकता है। एक शोध में यह दावा किया गया है कि डार्क चॉकलेट खाने से माइग्रेन का खतरा बढ़ता है।

Related Articles

Back to top button