ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

कोल परिवहन वसूली केस: ED ने कोर्ट में पेश की चार्जशीट, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए चारों आरोपी

रायपुर : छतीसगढ़ में ईडी की दबिश (ED action in chhattisgarh) 11 अक्टूबर से लगातर जारी है। कोयला ट्रांसपोर्ट परमिट (coal transport permit scam) में गड़बड़ी और अवैध – लेनदेन के खिलाफ ईडी लगातार एक्टिव है। चिप्स के तत्कालीन चीफ सस्पेंड आईएएस समीर विश्नोई  (sameer vishnoi arrested) को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को ईडी गिरफ्तार कर चुकी है। छतीसगढ़ में 29 अक्टूबर को फरार कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने भी कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया है था और इस महीने 2 दिसंबर को ईडी ने मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ अधिकारी सौम्या चौरसिया को भी गिरफ्तार किया है और अब ईडी ने कोल परिवहन वसूली केस में 152 करोड़ से अधिक रुपये की अवैध वसूली और साथ ही जमीनों की खरीदी-बिक्री में भी काफी गड़बड़ी का उल्लेख चार्जशीट में किया है। जबकि निलंबित आईएएस समीर विश्वनोई सहित 3 व्यापारियों के आरोप का चार्जशीट को शुक्रवार के दिन कोर्ट में पेश किया है।

विशेष मजिस्ट्रेट अजय सिंह की अदालत में पेशी 

ED ने पहली बार शुक्रवार को कोर्ट में चार्जशीट पेश (chargesheet) की है। वहीं निलंबित आईएएस समीर विश्नोई और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल के खिलाफ चार्जसीट पेश की गई है। ईडी ने 800 पेज की चार्जशीट और दस्तावेजों को बड़ी पेटी और गठरियों में बांधकर ED की टीम कोर्ट पहुंची और विशेष मजिस्ट्रेट अजय सिंह की अदालत में पेश की। ED ने पूरे दस्तावेजों के साथ चार्जशीट के रूप में 251 पन्नों की समरी भी कोर्ट में पेश की है। कोल परिवहन केस में आईएएस समेत 3 की गिरफ्तारी को 10 दिसंबर को 60 दिन पूरे हो रहे थे।

कोर्ट ने सभी आरोपियों को भेजा न्यायिक रिमांड

ईडी ने शनिवार को इस मामले में सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। सभी को सुनने और बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी को सुनने के बाद कोर्ट ने समीर विश्नोई, सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को 13 दिसम्बर तक न्यायिक रिमांड पर भेजने का फैसला किया है। जबकि उप सचिव सौम्या चौरसिया को भी 13 दिसम्बर तक ED की हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button