ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

जम्मू-कश्मीर में गिराया गया जैश कमांडर आशिक नेंगरू का घर, पुलावामा हमले में था शामिल

आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकी कमांडर आशिक नेंगरू के आवास को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के अधिकारियों ने गिरा दिया। अधिकारियों ने दावा किया कि उसका दो मंजिला घर राजपुरा के न्यू कॉलोनी में सरकारी जमीन पर बना हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में जिला प्रशासन ने इस घर को ध्वस्त किया।

नेंगरू जैश ए मोहम्मद का कमांडर है जिसकी पुलिस को तलाश है। वह पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर 2019 में हुये हमले के मामले का आरोपी था, इस हमले में 40 जवानों की मौत हो गयी थी। इस साल अप्रैल में केंद्र सरकार ने गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत नेंगरू को ‘‘आतंकवादी’’ करार दिया था।

एक अधिसूचना में, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि नेंगरू जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ में शामिल रहा है और केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए भी जिम्मेदार है। मंत्रालय ने कहा कि वह एक आतंकवादी सिंडिकेट चला रहा है और वह पाकिस्तान से रिमोट कंट्रोल के जरिये जम्मू कश्मीर में आतंक फैलाने के खतरनाक अभियान में लगा हुआ है। इस बीच, आतंकवादी संगठन द रेसिस्टेंस फोर्स ने उसके घर को गिराये जाने का विरोध किया है

Related Articles

Back to top button