ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सीमा विवाद: मुलाकात का कोई फर्क नहीं पड़ता, महाराष्ट्र डेलिगेशन के अमित शाह से मिलने पर बोले CM बोम्मई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच महाराष्ट्र के एक प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बोम्मई ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने कर्नाटक के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल से सीमा विवाद को लेकर सोमवार को शाह से मुलाकात करने को कहा है। बोम्मई ने कहा कि वह जल्द ही खुद भी केंद्रीय गृह मंत्री से मिलकर उन्हें इस मुद्दे पर राज्य के ‘वैध’ रुख से अवगत कराएंगे।

सीमा मुद्दे पर कोई समझौता नहीं
उन्होंने शुक्रवार रात ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री से महाराष्ट्र के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। महाराष्ट्र ने पहले भी ऐसा किया है। मामला उच्चतम न्यायालय में है। हमारा वैध मामला शीर्ष अदालत में मजबूत स्थिति में है। हमारी सरकार सीमा मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी।” मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, ‘‘मैंने कर्नाटक के सांसदों से कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद को लेकर सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए कहा है। मैं भी जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री से मिलूंगा और उन्हें राज्य के वैध रुख से अवगत कराऊंगा।”

दोनों राज्यों के बीच तनाव में वृद्धि दर्ज की गई
शुक्रवार को शाह से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के प्रतिनिधिमंडल में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अमोल कोल्हे ने कहा था कि सीमा विवाद को लेकर जारी तनाव में कमी लाने के लिए गृह मंत्री 14 दिसंबर को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे। कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद 1957 में भाषायी आधार पर राज्यों के पुनर्गठन के बाद शुरू हुआ था। हाल के हफ्तों में सीमा को लेकर दोनों राज्यों के बीच तनाव में वृद्धि दर्ज की गई है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में एक-दूसरे की बसों को निशाना बनाए जाने तथा बड़ी संख्या में कन्नड़ एवं मराठी समर्थक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की खबरें सामने आई हैं।

Related Articles

Back to top button