ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

छत से कूदा शख्स, बचाने की कोशिश में पत्नी की मौत

लखनऊ| एक व्यक्ति ने अपने आवास की सबसे ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे बचाने के लिए उसके पीछे भागी उसकी पत्नी की छत से गिरकर मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि गणेशगंज निवासी 30 वर्षीय संदीप रात करीब नौ बजे नशे की हालत में घर लौटा और इस मुद्दे पर अपनी 28 वर्षीय पत्नी रोली से लड़ पड़े।

श्रीवास्तव ने कहा, बाद में वह छत से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसे छत से कूदता देख रोली उसे पकड़ने और गिरने से बचाने के लिए उसके पीछे दौड़ी। तब संदीप को गंभीर चोटें आईं, जबकि रोली ने दम तोड़ दिया।

कुछ स्थानीय लोगों ने बच्चों की मदद की गुहार सुनी और मौके पर पहुंच गए। वे दंपति को अस्पताल ले गए जहां रोली को मृत घोषित कर दिया गया और संदीप को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि दंपति का आए दिन इसी बात को लेकर झगड़ा होता था। संदीप एक छोटी गाड़ी का मालिक था और खाने-पीने का सामान बेचा करता था।

Related Articles

Back to top button